Breaking News

7 व 8 नवंबर को बिसौली में लगेगा बिजली समाधान मेगा कैंप

Spread the love

7 व 8 नवंबर को बिसौली में लगेगा बिजली समाधान मेगा कैंप

उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

बिसौली (बदायूं)। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय परिसर में आगामी 7 और 8 नवंबर को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिजली से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि शिविर में नए कनेक्शन, भार वृद्धि, बिल संशोधन, टैरिफ परिवर्तन, मीटर बदलवाने और राजस्व से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल से जुड़ी परेशानियों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी शिकायतों का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं ताकि भविष्य में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …