Breaking News

डीएआईटी प्रेक्षागृह में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर कार्यशाला सम्पन्न

Spread the love

बदायूँ में सोमवार को डीएआईटी प्रेक्षागृह में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राथमिक शिक्षा विभाग के समस्त अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने की। उन्होंने सभी अध्यापकों को योजना के लाभ और ऑनग्रिड सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद की इस योजना में प्रदेश में रैंक 55 है। यदि सभी शिक्षक अपने-अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट लगवाते हैं, तो जनपद को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

परियोजना अधिकारी नेडा ने उपस्थित अध्यापकों को पीपीटी के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद का लक्ष्य 5880 सोलर संयंत्र स्थापित करना है, जिनमें से अब तक 770 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं और 597 आवेदकों को अनुदान उनके खातों में स्थानांतरित किया जा चुका है।

कार्यशाला में बताया गया कि योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर पावर संयंत्र की स्थापना पर अनुदान प्राप्त होता है। 1 कि.वाट संयंत्र पर कुल लागत 60,000 रुपये है, जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार का 45,000 रुपये अनुदान मिलता है। इसी तरह, 2 कि.वाट संयंत्र पर 1,20,000 रुपये की लागत में 90,000 रुपये का अनुदान और 3 कि.वाट संयंत्र पर 1,80,000 रुपये में 1,08,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है।

कार्यशाला में वेंडर कंपनियों वेदान्ता इंटर प्रा., सहयोग इंटर प्रा. और सम्राट इंटर प्रा. के प्रतिनिधियों ने भी योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन अध्यापकों ने भी अनुभव साझा किया जिन्होंने संयंत्र स्थापित कर सब्सिडी प्राप्त कर विद्युत बिल में बचत का लाभ उठाया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं और वेंडर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!