Breaking News

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the love

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर रही जांच

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना दातागंज क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पापड़ से पलिया गुर्जर जाने वाले मार्ग पर बब्लू सिंह की ट्यूबवेल के पास दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनके पास मौजूद चार मोटरसाइकिलों के संबंध में संतोषजनक जानकारी न मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वकील पुत्र जमील तथा मुनेन्द्रपाल पुत्र कृपाल पाल, निवासीगण ग्राम मैल्हा थाना दातागंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलें चोरी की बताई जा रही हैं। मामले में थाना दातागंज पर मुकदमा संख्या 195/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है तथा संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …