बदायूँ, 11 नवम्बर: उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट के मद्देनजर जनपद बदायूँ में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष सतर्कता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन और कोतवाली के नेतृत्व में डाकखाना, कचहरी परिसर, जेल तिराहा समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पैट्रोलिंग और चेकिंग की गई।
पुलिस ने थाने के प्रभारियों के साथ मिलकर बाजारों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल, बैंक, एटीएम, होटल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई। सोशल मीडिया और साइबर सेल द्वारा अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं पर भी निगरानी रखी जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना को दें। बदायूँ पुलिस शांति, सुरक्षा और जन-विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
–
Budaun Amarprabhat