Breaking News

बिसौली में यातायात पुलिस ने चलाया सघन अभियान, दर्जन से अधिक चालान

Spread the love

संवादाता: आई एम खान
बिसौली: नगर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए।
सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। एसआई ट्रैफिक सुरेश त्यागी ने बताया कि योगी सरकार का स्पष्ट आदेश है कि बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के वाहन जब्त किए जाएं और उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए।
एसआई त्यागी ने कहा, “अब लापरवाही करने वाले वाहन चालकों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा।”
नगरवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इससे सड़कों पर सुरक्षा बढ़ेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!