Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में राष्ट्रीय बजरंग दल की समीक्षा बैठक, डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर तैयारी

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल
फतेहगंज पश्चिमी: कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर, बसंत विहार कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरेली जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी, राष्ट्रीय महिला परिषद की रितु वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बरेली के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला महामंत्री हरीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत रखने और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने 11 जनवरी को बरेली में हिंदू हृदय सम्राट, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर दिशा-निर्देश दिए और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
बरेली जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि 11 जनवरी को फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़ और सीबीगंज क्षेत्र के गांव खडौंआ में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को डॉ. प्रवीण तोगड़िया की जनसभा में पहुंचने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी को शनिवार और मंगल को मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म और हिंदू भाइयों-बहनों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला प्रभारी सुबोध चौहान, जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, मीरगंज तहसील के महामंत्री प्रेम शंकर राठौर, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, दुर्ग पाल सिंह, सोनू ठाकुर, प्रिंस चौहान, सतीश सिंह, ओमेंद्र मौर्य, मीरगंज के पप्पू प्रजापति, वीरेंद्र वर्मा, सोमपाल राजपूत, सचिन गुप्ता, AHP तहसील मंत्री देवेंद्र ठाकुर, पीएस राठौर, राम सिंह, तहसील मंत्री शिवा राठौर, वार्ड अध्यक्ष 37 विजय, नगर अध्यक्ष मीरगंज कुश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर विधायक का स्वागत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद

Spread the loveग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। विधानसभा क्षेत्र …

error: Content is protected !!