Breaking News

सड़क किनारे ग्रामीण का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

उसहैत/बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के अहमदनगर बछौरा गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पाकर उसहैत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान राजाराम (45 वर्ष) पुत्र भूमिराज के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …