Breaking News

बार एसोसिएशन बिल्सी चुनाव में मतदान, पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी ने किया मताधिकार का प्रयोग

Spread the love

बिल्सी। बार एसोसिएशन बिल्सी के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आज महासचिव पद के लिए हुए मतदान के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी एडवोकेट ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। चुनाव में बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर संगठन के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने में भाग ले रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी एडवोकेट ने मतदान के बाद कहा कि बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं की एकता और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
चुनाव को लेकर बार परिसर में उत्साह का माहौल है और प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में संपर्क साधते नजर आए। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके परिणामों का सभी को इंतजार है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …