Breaking News

बदायूं में नई वाहन पंजीकरण सीरीज UP24BQ आज से होगी शुरू

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं के वाहन स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। परिवहन विभाग द्वारा जनपद में नई वाहन पंजीकरण सीरीज UP24BQ का शुभारंभ आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को अपराह्न 01:00 बजे से किया जाएगा।
नई सीरीज शुरू होने के साथ ही इच्छुक वाहन स्वामी अपनी पसंद की फैन्सी अथवा च्वाइस रजिस्ट्रेशन संख्या का आरक्षण कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से अथवा प्रथम आगत, प्रथम पावत के सिद्धांत पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वाहन स्वामी भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल Parivahan.gov.in पर जाकर फैन्सी/च्वाइस नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई सीरीज शुरू होने से वाहन पंजीकरण कार्य में और अधिक सुविधा व पारदर्शिता आएगी। इच्छुक वाहन स्वामी समय से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!