Breaking News

आसफपुर में बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

संवाददाता : दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के नेतृत्व में तीन दिवसीय बुक कीपर एम-1 विषयक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय एवं कार्यक्रम प्रदर्शक वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौर एवं सहायक प्रशिक्षिका सुमन ने महिला प्रतिभागियों को बुक कीपिंग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ विस्तार से प्रदान की। कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक क्षेत्र की लगभग 22 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय एवं वीरपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को एक-एक बैग एवं सामूहिक छायांकन प्रति भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 तक लगातार आयोजित रहा।
इस संबंध में जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने प्रदान की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …