Breaking News

अटल विचार मंच ने संस्कार भारती संस्थापक बाबा योगेंद्र की जयंती पर किया सम्मान

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ। अटल विचार मंच ने बुधवार को अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक एवं संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र की जयंती मनाई। मंच के सचिव अजय शर्मा ने बाबा योगेंद्र के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजय शर्मा ने बताया कि बाबा योगेंद्र का व्यक्तित्व सरल और सहज था। उनका जन्म 1924 में बस्ती जिले के प्रसिद्ध वकील बाबू विजय बहादुर श्रीवास्तव के घर हुआ। अल्पायु में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में शाखाओं में सक्रिय हुए। बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बने और 1970 में बदायूँ जिले के जिला प्रचारक पद पर नियुक्त हुए।
1981 में बाबा योगेंद्र ने प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु अखिल संस्कार भारती की स्थापना की। उन्हें देशभर में प्रदर्शनी वाले बाबा के नाम से पहचाना जाता था। उनका जीवन देशभक्ति और कला के प्रति समर्पित रहा, और उन्होंने देशभर में कई प्रेरक प्रदर्शनियां आयोजित की।
जयंती समारोह में मंच के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट, अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट, संजीव पाराशरी, डॉक्टर पंकज सिंह, संजीव वर्मा, रविंद्र जौहरी एडवोकेट, अर्चना गुप्ता, रंजना रानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!