Breaking News

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया सीसी रोड व विकास कार्यों का लोकार्पण

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बादल, निजामपुर और चौधरी सराय में सीसी रोडों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में ग्राम चकोलर में बारात घर, पंचायत भवन, सद्भावना भवन और अंत्येष्टि स्थल सहित अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। सभी स्थलों पर स्थानीय जनता ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गांव और शहर का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे जनता की सेवा में रहते हैं और हर गांव में विकास कार्यों को लगातार गति देने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे सड़कें हों, बारातघर या अन्य परियोजनाएं, विधायक ने कहा कि इन सभी कार्यों का संचालन केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से संभव हो रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार की “श्री राम जी योजना” का भी उल्लेख किया, जिसमें पहले 100 दिन रोजगार की गारंटी थी, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और उत्तर प्रदेश विशेष रूप से विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नवरंग पाल, राघव सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, अनुज सक्सेना, वीरेश यादव, अनिल सिंह, सियाराम गुरु, राजेश पाल प्रधान, मेवाराम नप्रधान, चंद्रपाल, आकिल, शालिम, फहीम, जमशेद, मुनेन्द्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!