Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

बिल्सी।
तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में संपन्न हुए बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष श्रीराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कुमार विसारिया, कोषाध्यक्ष हरिओम यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, ऑडिटर वीरपाल सिंह और सह सचिव अरविंद कुमार यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बार के हित में सभी निर्णय अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से लिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। साथ ही बार की एकता और गरिमा को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
समारोह में मौजूद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने की अपेक्षा जताई।
इस मौके पर बागीश माहेश्वरी, गिरीश बाबू, मुनीश सक्सेना, सतीश चंद्र, रामप्रकाश, मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, दया राठौर, असलम कुरैशी, सलीम मियां, सतेंद्र पाल सिंह, देवेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!