Breaking News

यूजीसी कानून के विरोध में सर्वण समाज का आक्रोश, भाजपा के दो बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Spread the love

:
बिल्सी।
देश में लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में सर्वण समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी को उघैती मंडल क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। मंडल के दो बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा देने वालों में सुमित गुप्ता और केशव मिश्रा शामिल हैं। दोनों नेताओं ने यूजीसी कानून को समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह कानून सर्वण समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से समाज के अधिकारों पर असर पड़ेगा।
सुमित गुप्ता और केशव मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व से यूजीसी कानून पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो असंतोष और बढ़ सकता है। उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!