Breaking News

एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे भजन

Spread the love


बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर बृहस्पतिवार रात एकादशी पर्व के अवसर पर खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक व भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संकीर्तन का शुभारंभ भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधिविधान से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर किया।
जैसे ही भजन-कीर्तन प्रारंभ हुआ, श्याम प्रेमियों ने बाबा के जयकारों के साथ भजनों का गायन कर अपनी आस्था प्रकट की। “हारे के सहारे, श्याम हमारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!