बदायूं | उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (बरेली) की ट्रैप टीम ने बिनावर ब्लॉक में बड़ी कार्यवाही की। इस कार्रवाई में विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती को 20 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
घटना ग्राम रसूलपुर बिलहरी में आयोजित बिजली बिल बकाया जमा कैम्प के दौरान सामने आई। शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह ने अपनी मां के नाम नलकूप विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। आरोपी अभियंता ने इसी के एवज में घूस मांगी थी। शिकायत मिलने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियंता को पकड़ लिया और उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप बाबू भारती मूलतः मोहल्ला एमनजाई, सदर बाजार-शाहजहांपुर के निवासी हैं। इस गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि बदायूं में यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी कई रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगेहाथ पकड़ा जा चुका है।
Budaun Amarprabhat