Breaking News

माघ माह में प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर माघ माह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भंडारे के दौरान भक्तिभाव का माहौल बना रहा।
भंडारे के सफल आयोजन में हरिकिशन शर्मा, छोटू सिंह, अजब सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीरपाल सिंह, लोकपाल सिंह, मुनेश कुमार, प्रेम सिंह, राजेंद्र जाखड़, अचल सिंह फौजी, श्यामलाल मीणा, शेरबहादुर मीणा, दिनेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह पप्पू, शिवराज सिंह और नरदेव आदि का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!