Breaking News

पनौड़ी गांव में एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ

Spread the love

किसानों को उपज भंडारण में मिलेगी सहूलियत, बेहतर मूल्य की उम्मीद
बिसौली। बदायूं रोड स्थित पनौड़ी गांव में नवनिर्मित एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन टिया गुप्ता और कोरल गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा शुरू होने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही वे फसल को उचित समय पर बेचकर बेहतर कीमत प्राप्त कर सकेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।
नगर के डॉ. दीपेंद्र कुमार गुप्ता एवं डॉ. गुंजन गुप्ता द्वारा स्थापित पनौड़ी गांव स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज के शुभारंभ पर सुबह हवन-पूजन किया गया। इसके बाद मशीनों का विधिवत पूजन कर संचालन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई।
उद्घाटन समारोह में डॉ. दीपेंद्र कुमार गुप्ता, रजनी गुप्ता, डॉ. गुंजन गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंकित गुप्ता, खुशबू वार्ष्णेय, रक्षित वार्ष्णेय, प्रिंस वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, धर्मराज सिंह, ओमेंद्र यादव, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, गजेंद्र सिंह, भारत सिंह, राधे यादव सहित क्षेत्रीय किसान व गणमान्य नागरिक मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू

Spread the loveबिसौली। सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफाल्टर बकायादारों के …

error: Content is protected !!