Breaking News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीआईएमटी कॉलेज में विज्ञान महोत्सव आयोजित

Spread the love

छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
बदायूं। बी.आई.एम.टी. कॉलेज बदायूं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार रावत, महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी तथा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार रावत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ना चाहिए, जिससे उनका सामान्य ज्ञान अद्यतन रहे।
रिसोर्स पर्सन राजीव भटनागर ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं मोबाइल एप्लीकेशंस की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक पक्ष की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ के अनुप्रयोगों की जानकारी दी।
रिसोर्स पर्सन शिवम सक्सेना, प्रवक्ता मयंक सक्सेना, नीतू सिंह तथा मो. जसीम खान ने भी विज्ञान की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
महोत्सव में जीलॉट पब्लिक स्कूल बदायूं, उच्च प्राथमिक पाठशाला अफजलपुर दहगवां, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत तथा राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.आई.एम.टी. कॉलेज के डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!