Breaking News

बेसहारा वृद्धजनों के लिए नव जीवन वृद्धाश्रम में निःशुल्क सुविधा

Spread the love

60 वर्ष से अधिक आयु के जरूरतमंद करा सकते हैं पंजीकरण
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वृद्धजन, जिनके भरण-पोषण का कोई सहारा नहीं है अथवा जो परिवार से अलग रहकर जीवन यापन कर रहे हैं, वे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नव जीवन वृद्धाश्रम में निःशुल्क निवास के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में निवास करने वाले संवासी वृद्धजनों को भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन तथा व्यक्तिगत देखभाल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
इच्छुक वृद्धजन अपना पंजीकरण नव जीवन वृद्धाश्रम, भागीरथी घाट, कछला (बदायूं) में सीधे करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूं के विकास भवन स्थित कार्यालय के कक्ष संख्या-113 में भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
प्रशासन ने पात्र वृद्धजनों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!