Breaking News

गाली-गलौज के विरोध पर परिवार पर हमला, चार घायल

Spread the love

बेहटाजवी गांव में दबंगों पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटाजवी में मंगलवार रात गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बेहटाजवी निवासी लवकुश पुत्र प्रेमशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपित भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में लवकुश, प्रेमशंकर, नंदलाल और सर्वेश देवी पत्नी प्रेमशंकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा।
क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!