Breaking News

बिल्सी पुलिस ने 15 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम बैरमई बुजुर्ग के खेल मैदान से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ज्ञानचन्द्र पुत्र रामौतार (उम्र करीब 32 वर्ष) और रतनपाल पुत्र गंगाराम (उम्र करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम बैरमई बुजुर्ग थाना बिल्सी जनपद बदायूं शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया है।
इस संबंध में थाना बिल्सी में मुकदमा संख्या 73/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीव कुमार थाना बिल्सी व उनकी पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!