Breaking News

वजीरगंज के साईं बाबा मंदिर में 15वां वार्षिकोत्सव, अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love


बदायूं। जिले के वजीरगंज स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अन्नकूट का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद साईं बाबा की विशेष आरती संपन्न कराई गई। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में अन्नकूट भंडारा शुरू हुआ, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री साईं बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!