Breaking News

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the love


बदायूं। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, संबंधित स्कूलों के व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!