Breaking News

इग्नू परीक्षाएं 1 जून से, 10 अप्रैल तक भरें फॉर्म; देरी पर लगेगा जुर्माना

Spread the love

बदायूं/अलीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2025 सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 जून 2026 से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल परीक्षाओं से संबंधित ऑनलाइन लिंक सक्रिय कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 10 अप्रैल तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है, जबकि 10 अप्रैल के बाद 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की सुविधा रहेगी।
प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट सबमिशन से संबंधित जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र या क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र से संपर्क करना होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यार्थियों का री-रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे पहले अपना पुनर्पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, तभी परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!