Breaking News

श्री गणेश पूजन संग शुरू होगी भागवत कथा, 18 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारा

Spread the love

बदायूं। नगर में धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 मार्च से 18 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 11 मार्च को श्री गणेश पूजन, मंगल घट स्थापना व कलश शोभायात्रा के साथ होगा।
आयोजन के तहत 11 मार्च से कथा का विधिवत आरंभ किया जाएगा, जिसका समापन 17 मार्च को कथा विराम के साथ होगा। इसके बाद 18 मार्च (बुधवार) को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में आचार्य पं. सूर्यनारायण ‘प्रणव जी महाराज’ (श्रीधाम वृंदावन) श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के माध्यम से जीवन जीने की कला, आध्यात्मिक ज्ञान और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक भुवेश प्रताप सिंह राठौर ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। वहीं स्वागतकर्ता के रूप में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग आयोजन में सहयोग कर रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!