बदायूं/जरीफनगर (संवाददाता गोविंद देवल)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने बिजली विभाग की टीम से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को विद्युत विभाग की टीम के साथ विवाद और मारपीट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में अवर अभियंता वीरेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आश मोहम्मद (40 वर्ष), शान मोहम्मद (33 वर्ष) और रशीद (45 वर्ष) निवासी ग्राम जतकी, थाना जरीफनगर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
Budaun Amarprabhat