Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का बिल्सी में हुआ स्वागत सभासदों और पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

Spread the love

बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का मंगलवार को बिल्सी पहुंचने पर बदायूं रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर नगर पालिका सभासद सूर्य प्रकाश देवल, मनीष असावा, राहुल माहेश्वरी, हरपाल, दिलीप बाबू, धर्मवीर मौर्य, आयुष माहेश्वरी, धर्मेंद्र मौर्य, राहुल सागर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बिल्सी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!