Breaking News

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल किया बरामद

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
मामले के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर छज्जू निवासी एक व्यक्ति ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि उनका नाबालिग पुत्र और उसके दो दोस्त अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 346/2026, धारा 137(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल खोज निकाला। इस सराहनीय बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपसिंह, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल अफसर सैफी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसआईआर को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में …