Breaking News

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने के निर्देश

Spread the love

स्व-गणना के लिए आमजन को जागरूक करने पर डीएम ने दिया जोर

बदायूं। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक पूरा कराने और आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, दायित्वों और जनसामान्य तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई। राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त जनगणना मास्टर ट्रेनर्स ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई।

मास्टर ट्रेनर्स ने जनगणना के दौरान परिवारों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों, उनके उद्देश्य और सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-गणना को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की सरल एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय भाषा अवार्ड व शिक्षक रत्न से नवाजे गए शिक्षकों का बदायूं में भव्य स्वागत

Spread the loveबदायूं। जनपद बदायूं के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय व जिला स्तर …