बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र दातागंज में चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने खोज के चिन्हों की सहायता से ऐतिहासिक, धार्मिक, दर्शनीय तीर्थ स्थलों के भ्रमण के दौरान त्रिदंड सेवा आश्रम की हाईक की। प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण अभ्यास कराया गया।
शिक्षिका अंशु मिश्रा ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखें। धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। हमेशा अफवाहों से बचें। उन्होंने स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई।
जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने खोज के चिन्ह, बच्चों को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट की ट्रेनिंग दी। हाईक के दौरान स्काउट गाइड त्रिदंड देव आश्रम पहुंचे वहां देवचरी वाले स्वामी मधूसूनाचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया।
जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र ने स्काउट गाइड ने माक ड्रिल, कलरपार्टी का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि अपनी और अपने देश की सुरक्षा के लिए माक ड्रिल का अभ्यास जरूरी है।
इस मौके पर मयंक मिश्रा, कृष्ण गोपाल, रामू,अभिराम दास, कपिल बाबा, राजीव लोचन, सत्यवीर, शाहीन परवीन, साजिया, सपना गुप्ता, माधुरी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, राजभेजी देवी, संध्या आदि मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat