Breaking News

सांसद महेश शर्मा ने किया ‘मैं स्त्री हूं’ काव्य संकलन का लोकार्पण

Spread the love

नोएडा। तुलसी वाणी राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन शब्द कुटीर फाउंडेशन की अध्यक्ष, समाजसेविका एवं कवयित्री साधना शर्मा ‘सरगम’ के संयोजन में महाराजा अग्रसेन भवन, नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ‘मैं स्त्री हूं’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों समेत देशभर से आए साहित्यकारों ने आजादी और नारी सशक्तिकरण पर काव्य पाठ किया। कुसुमधर शारदा (जम्मू), कमला ठाकुर (शिमला) और अपर्णा भटनागर (नोएडा) को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधुमोहिनी उपाध्याय, डॉ. वनिता शर्मा और सुधीर यादव ‘सुमन’ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …