Breaking News

गोवंशों की मौत के बाद पशुधन मंत्री ने आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया

Spread the love

बदायूं। लगातार बारिश के दौरान 34 गोवंशों की मृत्यु की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव और सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर स्थित गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हरे चारे सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन दिन हुई बारिश के दौरान पर्याप्त शेड न होने और आश्रय स्थल में पानी भरने के कारण गोवंश भीगते रहे। इससे ठंड लगने के कारण उनकी मृत्यु होने की बात बताई गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सर्दी को देखते हुए सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर शेड, जलनिकासी, चारा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम कोहली ने बताया कि बारिश में भीगने के कारण म्याऊं क्षेत्र में 20 और सालारपुर क्षेत्र में 14, कुल 34 गोवंशों की मृत्यु हुई। ब्यौर आश्रय स्थल पर एक गोवंश बीमार मिला, जिसका उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी दातागंज, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,

Spread the loveराजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने …