Breaking News

जनसेवा केंद्र एवं मीडिया कार्यालय का हुआ शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

Spread the love

सहसवान। सहसवान के तहसील रोड पर आम जनता की सहूलियत के लिए जनसेवा केंद्र एवं मीडिया कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम कुमार माहेश्वरी और स्थानीय पत्रकारों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पत्रकार मोहम्मद तारिक द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से शुरू किए गए इस केंद्र पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धा/दिव्यांग पेंशन और किसान सम्मान निधि सहित तमाम ऑनलाइन सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। संचालक ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के कार्यों को यहां प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके साथ ही स्थापित मीडिया कार्यालय जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगा। यदि किसी पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, तो वह बेझिझक कार्यालय में अपनी समस्या दर्ज करा सकता है, जिसे मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उद्घाटन के मौके पर पत्रकार नीरज सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, अवीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, मसर्रत सलमानी, योगेंद्र उपाध्याय, मुकीम अहमद, मुशाहिद रजा, सचिन सक्सेना और आसीम अली सहित कई मीडियाकर्मी मौजूद रहे। सभी ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

Spread the loveबरेली। इज्जतनगर मंडल में गुरुवार को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर रेलवे …