Breaking News

अवैध खनन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़े

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की। गांव बालपुर और करनपुर में खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी और मांजा लगे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से निकल गई।

नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों से खनन और परिवहन से संबंधित अनुमति व दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पकड़े गए वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और निर्धारित जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2.3 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा …