Breaking News

मूर्तिकार छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

बदायूं : राजाराम महिला इंटर कालेज में छात्राओं ने मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता में भगवान श्री गणेश और देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। सुंदर मूर्तिकार छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डा.अनीता कुमारी के कुशल निर्देशन में मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कक्षा चार की छात्रा शिखा साहू, पीहू साहू, ऋषि साहू, मिस्टी साहू, सौम्या बेबी, दिव्या भारद्वाज, संध्या और कक्षा 5 की छात्रा शगूफी, निहारिका कश्यप, दीपक्षी, विधि मौर्य और दिया ने अपनी अद्भुत कला से मूर्तियां बनाईं। विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने भगवान श्री गणेश, शिवलिंग, श्री राधा कृष्ण के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। इस मौके पर शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा, नाजनीन बेगम, माणी पांडे, चित्रा कुमारी, संतोष यादव, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का दूसरा तीन दिवसीय सत्र संपन्न

Spread the loveबिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के …