एएसपी ने पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त
बदायूं। रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पुलिस बल की मौजूदगी के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त और निगरानी की जा रही है।
Budaun Amarprabhat