Breaking News

दहेमू में 8.58 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत उपकेंद्र, भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दहेमू में दहेमू-कछला मार्ग पर 8.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कछला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा रहे। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने दोनों अतिथियों के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिलने पर बधाई दी।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र बनने से कछला क्षेत्र के साथ दहेमू और आसपास के गांवों को बिजली आपूर्ति में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए तथा आमजन को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में शारदेंदु पाठक, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, कछला चेयरमैन जगदीश लोनिया, पूर्व चेयरमैन बिल्सी ओमप्रकाश सागर, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह, उदयवीर दिवाकर, मोर सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, नवनीत कुमार शाक्य, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, सुनील शाक्य, प्रशांत शर्मा, शिवराज कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अनार सिंह, नीरज शर्मा, आनंद मिश्रा, अखिल अग्रवाल, अजय प्रताप, लोकराम कश्यप, मुन्ना लाल शाक्य, पंकज सक्सेना, सुखपाल वर्मा, विनय सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीमती सरोज ने लिया देहदान का संकल्प

Spread the loveबदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के एनाटमी विभाग में 9 सितंबर 2026 को …