बिसौली। विद्युत विभाग की ओर से नगर समेत कस्बा फैजगंज, मुड़िया धुरेकी में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल करें और समय पर बिल भरें।
विद्युत विभाग की ओर से अचानक मॉर्निंग रेड शुरू किए गए अभियान से हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने कुल 96 विद्युत संयोजनों को जांचा, इस दौरान लंबे समय से विद्युत बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर भी विभाग ने कार्रवाई की। बकाया भुगतान के चलते 24 विद्युत संयोजनों को विच्छेदित किया गया। चेकिंग के दौरान विभाग को बकाया विद्युत बिलों की वसूली में भी सफलता मिली। उपखंड अधिकारी विकास राजपूत ने बताया कि विद्युत चोरी एवं अनियमित विद्युत उपभोग पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा बकाया राजस्व की वसूली के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपना बकाया समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें।
Check Also
बिसौली के गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, 12 लोग गिरफ्तार
Spread the loveहोटल मालिक व संचालकों समेत 10 पुरुष और दो महिलाएं हिरासत में बिसौली/बदायूं। …
Budaun Amarprabhat