Breaking News

समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव बाबूजी का निधन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Spread the love


बिसौली। आदिशक्ति पीठ माता काली शिव मंदिर धाम बंजरिया के संस्थापक संरक्षक एवं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव बाबूजी का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।

इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार भागीरथी घाट कछला पर किया गया। इस दौरान उनके पुत्र संजीव यादव, डॉ. प्रमोद यादव, अवधेश यादव, शंकर यादव, भूपेंद्र यादव, भुवनेश यादव, भाई हरपाल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शवयात्रा में नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव, एडवोकेट मुकेश शर्मा, जेई मनोज यादव, सुधीर चौहान, अमित पंडित, वीर सिंह यादव प्रधान, इशू यादव, अनुपम गुप्ता, अमित अग्रवाल, गुड्डू पाराशरी, मुनीश सक्सेना, गौरीशंकर कथूरिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक विद्यालय नगला शर्की में बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी किट

Spread the loveभामाशाह सेवा समिति की पहल, खिले चेहरे बदायूं। विकास खंड जगत के अंतर्गत …