Breaking News

भगवान के नाम का स्मरण करने से मिलती है मुक्ति: रामचन्द्राचार्य

Spread the love

बिल्सी। कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास रामचन्द्राचार्य महाराज ने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान का नाम स्वयं में पवित्र और शक्तिशाली है। श्रद्धा और सच्चे भाव से भगवान के नाम का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में पाप और बुराइयों का त्याग कर भगवान की शरण में जाना चाहिए। प्रभु की भक्ति मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त करने का मार्ग दिखाती है।

कथा व्यास ने कहा कि “जिस प्रकार अंधकार को दूर करने के लिए प्रकाश आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन के अज्ञान और विकारों को दूर करने के लिए भगवान के नाम का स्मरण जरूरी है। श्रद्धा से लिया गया प्रभु का नाम मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।”

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भगवतीपुर में आरआरसी केंद्र के संचालन की उठी मांग

Spread the loveपरिसर में उगी झाड़ियां, ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की सिलहरी। …