बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी और 15 ब्लॉकों के पदाधिकारियों की बैठक में शिक्षकों के लंबित एरियर व अन्य देयकों के भुगतान को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात कर समस्या बताई। इसके बाद जिला संयोजक दुष्यन्त रघुवंशी और सह संयोजक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। डीडीओ ने लेखाधिकारी से फोन पर वार्ता कर लंबित भुगतान के संबंध में निर्देश दिए।
संगठन ने कहा कि यदि 12 अक्टूबर तक लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो 13 अक्टूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना और तालाबंदी की जाएगी। संगठन ने यह भी कहा कि शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन समय से मिलने में परेशानी हो रही है।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat