बदायूं। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी नेताओं के निर्देश पर घोषित कार्यकारिणी में आकाशदीप खटीक को जिला महासचिव और श्रवण पराशरी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मोहित यादव, धर्मपाल मौर्य, सौरव यादव, देव सिंह, वीरबहादुर, ठाकुर हेमेंद्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, रामनिवास यादव, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, अनोज यादव, अफजल फारूखी, अरविंद यादव, ईशपाल यादव और धीरेन्द्र यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नंदकिशोर भारद्वाज को बिल्सी, करन प्रताप सिंह को बिसौली, छोटू सैनी को सहसवान और विनोद मौर्य को दातागंज विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। जिले के विभिन्न नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को लेकर क्षेत्र में कार्य करने को कहा गया।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat