बीएल वर्मा ने शिविर में किया निःशुल्क वितरण
बदायूं। बदायूं क्लब में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 356 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इनमें 172 ट्राईसाइकिल, 56 जोड़ी बैसाखी, पांच व्हीलचेयर, 105 कृत्रिम हाथ-पैर, चार स्मार्ट केन और 14 बैटरी चालित ट्राईसाइकिल शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पात्र दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित दिव्यांशा केंद्र में नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एमएलसी वागीश पाठक, शारदेन्दु पाठक, रवि प्रकाश सिंह और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat