बिसौली। अधिवक्ता स्व. रामवीर सिंह यादव के सम्मान में कोर्ट परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायपालिका और अधिवक्ताओं ने नम आँखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पीठासीन अधिकारी सैफाली चंद्रवंशी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिवक्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव का इस प्रकार चले जाना विधिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण और न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता समर सिंह, आशिक अली, अनिल गुप्ता, राम सरन, शोभित सक्सेना, दीपक साहनी, प्रवीण शर्मा, अब्दुल हसन, बालवीर मिश्रा, नितिन पाठक, रविंद्र शर्मा, मुशर्रफ अली, विजय सिंह, मनोज कुमार, सत्यवीर यादव, विपिन, रणवीर यादव, नवनीत यादव, कमल हसन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat