Breaking News

पॉक्सो एक्ट में वांछित ढोंगी बाबा गिरफ्तार, जरीफनगर पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 296/26 धारा 87, 137(2), 143 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त बाबा हरी किशन दास उर्फ किशनलाल सैनी पुत्र चन्दूलाल सैनी निवासी चन्दनियाँ, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सहेन्द्रपाल मलिक और हेड कांस्टेबल आमिर हसन शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद के थाना वजीरगंज की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए …