Breaking News

मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love

बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय ने गंगा तट स्थित मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने 17 नवंबर से शुरू होने वाले मेले की सभी तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए संपर्क मार्गों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और पुलिस बल की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया। भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष कादरचौक विक्रम सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा तट पर मनाया दीपोत्सव, दीपों से जगमगाया घाट

Spread the loveमां गंगा के दिव्य जल से मन स्वच्छ और भावनाएं शुद्ध होती हैं …