Breaking News

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने मारी बाजी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने मारी बाजी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

उसावां (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक के ग्राम अस्धारमई में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न जनपदों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलने की अपील की। सेमीफाइनल में मुरादाबाद और सैफई के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मुरादाबाद की टीम ने पांच अंकों से जीत दर्ज की। विधायक पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने विजेता टीम को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

Spread the loveबिसौली। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने …