Breaking News

बाल दिवस पर ऑटिज्म सॉल्यूशंस का शुभारंभ, विशेष बच्चों को मिलेगा विकास का नया मंच

Spread the love

बदायूं। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बदायूं में विशेष बच्चों के विकास के लिए समर्पित संस्था ‘ऑटिज्म सॉल्यूशंस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एडवोकेट राजीव रायजादा ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर संस्था का उद्घाटन किया। संस्थापक प्रेमी शंकर सक्सेना ने अतिथि का स्वागत किया। संस्था में ऑटिज्म, एडीएचडी, लर्निंग डिसेबिलिटी और स्पीच डिले जैसी विशेष जरूरतों वाले बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं थेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

Spread the loveफैजगंज बेहटा। जनपद बदायूं में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा …