Breaking News

भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

Spread the love

​बिसौली। भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और उनके उत्थान के लिए उपजिलाधिकारी को एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच लाख रूपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख थी।
सोमवार को भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि ​दिव्यांग परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर और बिजली बिल पूरी तरह निशुल्क प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि ​जिन दिव्यांगों की पेंशन किन्हीं कारणों से रुकी हुई है, उनका निस्तारण कर पेंशन की राशि जल्द से जल्द खातों में भेजी जाए। वहीं पात्र दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी आवास आवंटित किए जाएं और उनके आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाए जाएं। विधानसभा अध्यक्ष नन्हे यादव ने कहा कि समाज की मुख्यधारा में दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए दिव्यांगों को पांच लाख रुपए तक का बिना ब्याज का ऋण दिया जाए। ​प्रशासन से अपेक्षा है कि दिव्यांग समाज की इन जायज मांगों पर शीघ्र संवेदनशीलता दिखाते हुए ठोस कदम उठाए जाएंगे। धरना स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष नन्हे यादव, तहसील अध्यक्ष रनवीर, अशोक, जितेंद्र, शांति स्वरूप, सज्जाद, कल्लू, धवल, भूरे, जाने आलम, नंदराम, चरन सिंह, बलम आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
​


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मां गंगा की भव्य आरती कर मांगी देश की सुख-समृद्धि, दीपों से जगमगाया गंगा तट

Spread the loveभारत की जीवन रेखा है मां गंगा : संजीव मां गंगा की भव्य …